MP Scindia : गुटखा मत खाओ बहन… शिवपुरी में दिखा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल छू लेने वाला अंदाज

शिवपुरी। शिवपुरी के खनियाधाना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान दिल छू लेने वाला उनका एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला। उनके इस अंदाज ने जनसभा का माहौल हल्का कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

screenshot 20250410 2315097018111718598100129

कार्यक्रम के दौरान जब वे मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो गुटखा खा रही थी। सिंधिया ने उसे पास बुलाकर मुस्कराते हुए कहा कि गुटखा मत खाओ बहन, मैंने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आत्मीय अंदाज में कहा कि मुस्कुराओ, दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली…खुश हो कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी। इसके बाद उन्होंने महिला से गुटखा के पैकेट लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सिंधिया के इस अंदाज को लोगों ने खूब सराहा।

सिंधिया तक पहुंचा युक्ति के भ्रष्टाचार का मामला, कलेक्टर से बोले जल्द खत्म कराओ

screenshot 20250410 2310378320689513739443286

शिवपुरी के पोषण आहार केन्द्र की सीईओ युक्ति शर्मा के विवादित कारनामे एक शिकायत के रूप में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच गया। टीएचआर की डिस्पैच सुपरवाइजर शिवांगी शर्मा आज युक्ति शर्मा से शोषित महिलाए आज सुबह बॉम्बे कोठी पहुंची और टीएचआर में चल रहे कारनामों की शिकायत की है।

टीएचआर प्लांट की डिस्पैच सुपरवाइजर शिवांगी शर्मा ने बताया कि हम आज वही सभी महिलाएं जो सीईओ मैडम युक्ति शर्मा से प्रताड़ित थी और उनकी दमनकारी नीति का विरोध करने पर नौकरी से निकाल दी गई थी उसने मिलने पहुंची थी। हमने अपना आवेदन सौंपा है और उन्होंने हमें जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है। वही इस मामले की वीडियो भी सोशल पर वायरल हो रही है। जिसमें सिंधिया सरकार कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र चौधरी से कहते नजर आ रहे है कि जल्द ही मामले का खत्म करो।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles