MP: नरोत्तम मिश्रा का फिर छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात, मैं ही जीतूंगा है, यह अहंकार है, यही शब्द पूरी परिभाषा बदल देता है…

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा निवाड़ी पहुंचे। निवाड़ी में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा चुनाव में हार को लेकर एक बार फिर दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि मैं जीतूंगा यह आत्मविश्वास है, मैं ही जीतूंगा है, यह अहंकार है, यही शब्द पूरी परिभाषा बदल देता है, काफी अकेला हूं, अकेला ही काफी हूं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आत्मविश्वास अच्छी बात है, अति आत्मविश्वास घातक है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव की यह बड़ी विशेषता है, जैसे कोरोना काल आप अपनी उम्र में दोबारा नहीं देखोगे, ऐसा लॉकडाउन आप अपने जीवन में नहीं देखोगे। वैसा ही यह चुनाव है, ऐसा चुनाव आप दोबारा नहीं देखोगे।

इसके पहले ग्वालियर में भी नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा चुनाव में हार का दर्द छलक पड़ा था। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि अति आत्मविश्वास में न रहें। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं स्वयं हूं, जो विधानसभा चुनाव हार गया। इस बार लोकसभा चुनाव चुनौतियों से नहीं है, बल्कि पनौतियों से हैं। 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles