MP : मोदी सरकार की उपलब्धियां नहीं गिना पाए मंत्री, सीहोर में पत्रकारों ने किया पत्रकारवार्ता का बहिष्कार..

भोपाल। केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब तय समय से क़रीब एक घंटा देर से पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग का इंतजार कर रहे पत्रकारों ने असंतोष जताते हुए कार्यक्रम से दूरी बना ली।

यह संवाददाता सम्मेलन केंद्र की योजनाओं की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी साझा करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन 12:30 बजे तक मंत्री विश्वास सारंग के नहीं पहुंचने से नाराज पत्रकारों ने सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर दिया।भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर पत्रकारों को मनाने का प्रयास करते रहे और संवाद कायम रखने की कोशिश की, लेकिन समय की अवहेलना से खिन्न पत्रकारों ने आयोजन स्थल से वापसी कर ली।स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर वक्त के महत्व पर सवाल उठाते हुए यह संदेश दिया कि संवाद में देरी भी संवादहीनता को जन्म देती है।

screenshot 20250613 1601278590889767146155398

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles