इंदौर। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 साल की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखने थिएटर पहुंचे, लेकिन सीटें खाली नहीं थीं।
सिनेमा हॉल में इतनी भीड़ थी कि बैठने की जगह नहीं मिली। ऐसे में मंत्री विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ जमीन पर ही बैठ गए और वहीं से फिल्म देखते रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि विजयवर्गीय करीब 450 कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि ‘शतक’ फिल्म सब मिलकर देखें, इसलिए वे भी उनके साथ थिएटर पहुंच गए।
अब इस पर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। लोग कह रहे हैं कि कैलाश विजयवर्गीय राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, वे यूं ही कोई काम नहीं करते। जमीन पर बैठकर फिल्म देखने के पीछे शायद कोई संदेश भी छिपा है। कहीं ये संदेश तो नहीं कि उन्हें ‘कुर्सी’ का कोई मोह नहीं है।
MP : जमीन पर बैठ कर फ़िल्म देखी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने
