MP: एवीबीपी से जुड़े रहे आरजीपीवी के कुलपति को सरकार ने किया निलंबित

आरजीपीवी में 19.45 करोड़ का घोटाला के मामले में हुई बड़ी कारवाई 

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के खास और शर्मा के कार्यकाल के दौरान विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार को आखिरकार सरकार ने निलंबित कर दिया है। सुनील कुमार की नियुक्ति करवाने में शर्मा के योगदान की चर्चा जोरों पर है। अपने विद्यार्थी परिषद और नेहरू युवा केंद्र के कार्यकाल के दौरान वीडी शर्मा के खास रहे आरजीपीवी के कुलपति का पद दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नेहरू युवा केंद्र के दौरान चार इमली में मिले शर्मा के आवास पर आए दिन सुनील कुमार देखे गए हैं। इतना ही नहीं सुनील कुमार के दूसरे कार्यकाल को दिलाने में भी शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। आरजीपीवी घोटाले मामले में तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार को राज्य शासन ने निलंबित किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles