MP: पूर्व मंत्री दीपक जोशी बोले-मैंने बस स्टॉप निर्माण में लिया कमीशन, सांसद, MLA को सबसे ज्यादा हिस्सा इसी में मिलता है

राजगढ़। एक बस स्टॉप पर एक लाख रुपया मिलता है। ये पता है कि नहीं। सबसे ज्यादा कमीशन अगर किसी सांसद विधायक को मिलता है तो बस स्टॉप में मिलता है। मैं साफ बता रहा हूं। मैं झूठ नहीं बोलता। मैंने भी लिया है थोड़ा-बहुत। सबसे ज्यादा पैसा मिलता है तो इसमें मिलता है।

यह कहना है पूर्व मंत्री दीपक जोशी का। वे शनिवार को राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में तलेन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में विधायक, सांसद निधि से बनने वाले बस स्टॉप (यात्री प्रतीक्षालय) के निर्माण में होने वाली कमीशनखोरी की पोल खोली है।

राजगढ़ सांसद ने विकास के नाम पर क्या किया

दीपक जोशी ने जनसभा के दौरान कहा- मैं अभी पीलूखेड़ी से यहां तक आया। जगह-जगह मुझे बस स्टॉप दिखे। हर जगह एक ही नाम लिखा था। कहीं नाम छिपे थे, कहीं नहीं छिपे थे। एक बस स्टॉप पर एक लाख रुपया मिलता है। ये पता है कि नहीं।

उन्होंने कहा- रोडमल जी को कौन अच्छे से पहचानता है। 2014 में जब रोडमल जी सांसद बन गए तो रोडमल जी ऐसे लग रहे जैसे मैं तो साहब बन गया। एकदम से तन कर रहने लगे। लेकिन विकास के नाम पर क्या किया?

बहनों को दे रहे, जीजा जी से वसूल रहे

जोशी ने कहा- बहनों के खाते में 1200 रुपए दिए और जीजा जी की जेब से 2200 रुपए बिजली के बिलों में ही वसूले जा रहे हैं। खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम हो गया। और कह रहे कि हमने भाव ठीक कर दिया। गेहूं का हमारा पैसा खा गए। किसान को छह हजार रुपए दे रहे हैं। आप पेट्रोल-डीजल पर रहे हो। बेसिक बाजार की कीमतों के आधार पर आपको 60-70 रुपए लीटर के हिसाब से मिलना चाहिए। क्या मिल रहा है? वो पैसा कहां जा रहा? भारत सरकार के पास, जबकि सरकार आपको 6 हजार रुपया दे रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles