MP: सीएम मोहन यादव बोले – केजरीवाल वेंटिलेटर पर हैं,CM पद से इस्तीफा दें.. 

भोपाल। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 50 दिनों बाद सशर्त जमानत मिली है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। चुनाव प्रचार के लिए जमानत मिलने के बाद मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने केजरीवाल पर हमला बोला है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- देश का दुर्भाग्य देखिए कि एक मुख्यमंत्री अपनी जिद के आगे मतदाताओं का अपमान कर रहा है। उनकी पार्टी को जितने वोट मिले थे। सारे मतदाताओं का अपमान है।
केजरीवाल जैसे व्यक्ति के बारे में ये कहा जाता था कि वे इन सब बातों को समझते हुए व्यवहार करेंगे। लेकिन, पता नहीं परमात्मा जिसकी परीक्षा लेता है जिसका समय खराब आता है तो वो ऐसा ही निर्णय करता है।

कुर्सी पर रहकर साइन भी ना कर सके, ये बहुत बड़ा अपमान
सीएम मोहन यादव ने कहा- पहली बात तो मुख्यमंत्री रहते उन्हें जेल जाना नहीं चाहिए था। दूसरी बात जेल गए तो बेल ऐसी एक्सेप्ट करके आना, कि जब आपको 24 घंटे में एक दिन तो छोड़ो, अपनी कुर्सी पर रहकर एक घंटा भी साइन नहीं कर सके। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा? ये तो बहुत बड़ा अपमान है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles