MP : सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, शाह-नड्डा से होगी मुलाकात

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। सीएम ने सबसे पहले उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। इसके बाद वे सूचना प्रसारण राज्यमंत्री डॉ.एल मुरुगन से मिलने पहुंचे।

सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास जाएंगे। शाम को दोनों नेता गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात के लिए पहुचेंगे। इसके बाद सीएम केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात करेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles