MP: सीएम डॉ मोहन यादव बोले-बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी

भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। आज एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने राज्य में ओले और बारिश से हुए नुकसान का जिक्र किया। 

डॉ मोहन यादव ने कहा – मैंने हालात का संज्ञान लिया है और इस संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग को लिखा है। मुआवजा देना होगा तो देंगे। मुख्‍यमंत्री के अनुसार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे।

इसके साथ ही सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खुले में रखे अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। साथ ही नुकसान का सर्वे किया जाए और राहत की व्यवस्था की जाए। 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles