MP Board: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आयेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम

भोपाल। मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब भी दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य बाकी है।माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) ने पांच अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कुछ जिलों में शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाए जाने के कारण मूल्यांकन की गति धीमी है। अब 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि समय से परिणाम घोषित किया जा सके।

मूल्यांकन कार्य 22 फरवरी से जारी है।अधिकारियों का कहना है कि नौवीं व 11वीं की वार्षिक और 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की कापियों के मूल्यांकन के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। भोपाल सहित मुरैना सहित एक-दो जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) ने समन्वयक केंद्र का निरीक्षण कर मूल्यांकन से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बता दें, कि प्रदेश के 17 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ 10 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।

अभी तक मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा था। मूल्यांकन कार्य पांच अप्रैल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया गया।अब 10 अप्रैल तक पूरा करना है। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 10 दिन रिजल्ट बनाने में लगेंगे।20 से 25 अप्रैल के बीच 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles