MP : 30 दिन से गायब हैँ भाजपा विधायक प्रदीप पटेल…परिवार घर में कैद

भोपाल। मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल एक महीने से लापता हैँ। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे कहां हैं? न परिवार को कोई जानकारी है, न ही करीबी कुछ बता पा रहे हैं। 20 दिन पहले तक उनके लौटने की उम्मीद थी, लेकिन समय बीतने के साथ मामला गहराता जा रहा है।
सोशल मीडिया और इलाके में कभी उनके भोपाल, कभी नागपुर तो कभी दिल्ली में होने की चर्चाएं हैं। 10 दिन पहले सामने आए विधायक के एक वीडियो ने चिंताएं और बढ़ा दी थीं। वीडियो में वह डरे हुए लग रहे थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा है। परिवार वालों को घर से बाहर न निकलने, गेट बंद रखने और माहौल असुरक्षित होने की बात कही थी।
विधायक के वापस नहीं लौटने पर भास्कर टीम रीवा से 70 किलोमीटर दूर उनके घर पर पहुंची। यहां कार्यालय बंद था। परिवार ने भीतर से ताला लगा रखा था। परिवार का कहना है कि एक गैंग के डर ने विधायक को अज्ञातवास में जाने और उनके परिवार को खौफ के साए में जीने पर मजबूर कर दिया है।



