MP. बीजेपी ने 10 विधायकों को बनाया प्रदेश प्रवक्ता, मंत्री शाह के भाई समेत चिटनीस-उषा ठाकुर भी शामिल, 33 प्रवक्ता, 9 सह मीडिया प्रभारी, 47 पैनलिस्ट घोषित

भोपाल। प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए 33 प्रदेश प्रवक्ताओं, 9 सह-मीडिया प्रभारियों और 47 मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है। इनमें 10 विधायकों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और उषा ठाकुर भी शामिल हैं, जो शिवराज सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुकी हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंजूरी के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें कुल 89 पदाधिकारी शामिल हैं।भाजपा ने 33 प्रदेश प्रवक्ताओं में सेना पर विवादित बयान देने वाले जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह के भाई संजय शाह को भी शामिल किया गया है। संजय शाह हरदा जिले की टिमरनी सीट से विधायक रह चुके हैं।
कई पूर्व विधायक भी बनाए गए प्रवक्ता
बीजेपी ने कई पूर्व विधायकों को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। इनमें झाबुआ जिले की थांदला सीट से पूर्व विधायक कल सिंह भाबर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, दतिया जिले की भंडार सीट से पूर्व विधायक घनश्याम पीरोनिया, अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल और उज्जैन के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती शामिल हैं।
सूचियाँ इस प्रकार हैँ










