MP: भोपाल-सफेद साड़ी में आधी रात को पार्क में झूला झूलती नजर आई महिला.. काॅलोनियों में दहशत.. महिला आयोग ने लिया संज्ञान

भोपाल। राजधानी भोपाल की विद्या नगर सेक्टर A के पार्क में रात 11 बजे से दो बजे के बीच अंधेरे में कॉलोनियों के पार्क के झूले पर सफेद कपड़ों मेें झूलती और सड़क पर लाठी या लोहे की रॉड टेक-टेक कर चलती महिला से दहशत का माहौल है। इस महिला का वीडियो सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई, शाम ढलते ही लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। लोगों में डर बैठ गया है, वे समझ रहे हैं उनकी कॉलोनी में चुड़ैलों या भूत ने डेरा डाल लिया है और डर के मारे घरों में घुसे रहने को मजबूर हैं। रहवासियों के घर में लगे कैमरों में इस महिला के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

विद्या नगर ए सेक्टर में इस संदिग्ध महिला के रात में घूमने से रहवासियों में डर का माहौल है। भूत जैसा पहनावा होने के कारण कॉलोनी के बच्चे बहुत डरे हुए है। डर के कारण उन्होंने पार्क में खेलना ही छोड़ दिया है। महिला रात 11 बजे से रात दो बजे के बीच कॉलोनी में घूमती हैं। यह सफेद, लाल और एक जैसी रंग की साड़ी पहनी होती है। भूत जैसा पहनावा होने के कारण यह लोगों को डराती हैं। इनके हाथ में लोहे कर रॉड होती है। वही इस महिला से सतर्क रहने के लिए कॉलोनी में फोटो सहित इनके पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि यह कोई लूट करने वाली गैंग भी हो सकती है।

महिला अधिकार आयोग ने इसमें संज्ञान लिया 

वही इस मामलें के सामने आने के बाद राज्य महिला अधिकार आयोग ने इसमें संज्ञान लिया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर जन सुरक्षा हेत संदिग्ध महिलाओं के विरूद्व की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles