MP:  एक और नेता का विवादित बयान, BJP विधायक ने कहा- भारत ने UN के आदेश पर किया सीजफायर, शुरू हुआ नया बवाल

रीवा। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बाद अब मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का अजीबोगरीब बेतुका बयान समाने आया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने यूनाइटेड नेशन के आदेश के चलते पाकिस्तान के साथ सीजफायर किया है।

दरअसल, रीवा जिले के मनगवां विधानसभा में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ ही मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति भी शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ये जो कार्यक्रम आयोजित हो रहा था, पाकिस्तान समाप्त कर दिया जाता अगर कहीं यूनाइटेड नेशन के द्वारा सीजफायर का हम लोगों को आदेश न आता। भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का यह बयान तब सामने आया है जब 3 दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी अपने बयान में यह कह चुके हैं कि भारत किसी के दबाव में फैसला नहीं करता, भारत जवाब देना जानता है। अब अपने इस बयान से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपनी ही सरकार और पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles