MP : कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना इन दिनों रेती की खेती भी करवा रहे हैं: जीतू पटवारी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी में आरोप लगाया है कि मप्र के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना इन दिनों रेती की खेती भी करवा रहे हैं। वन विभाग द्वारा पकड़े गए ट्रक ड्राइवर के बयान इस बात की पुष्टि भी कर रहे हैं! चंबल नदी से अवैध रेत परिवहन के लिए मंत्री जी के पुत्र बंकू कंसाना के निर्देश हैं कि ‘देर रात मुख्य मार्ग से बचते हुए कच्चे रास्तों से निकलना! कोई नहीं पकड़ेगा!’

पटवारी ने आज कहा कि मोहन यादव सरकार के अधिकांश मंत्री “पार्ट टाइम पॉलिटिक्स” कर रहे हैं! क्योंकि, ज्यादातर का मुख्य धंधा “धन के अवैध परिवहन” से जुड़ा हुआ है। करप्शन/कमीशन में आकंठ डूबे @BJP4MP नेता अब इतने निर्भय हो चुके हैं कि कोर्ट, कानून और जनता की सत्ता दोयम हो चुकी है! सरकारी लूट/डकैती की यह संस्कृति तभी पनप रही है!
narendramodi जी के नए भारत में अब कंसाना जैसे किरदार ही @BJP4India की कहानियों के नायक हैं! जबकि ये जनता की अदालत के “असली खलनायक” हैं!

मंत्री जी के ‘पेट माफिया’ बेटे की करतूत

इसी तरह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पोस्ट डाली हौ। इसमें उन्होंने कहा है –
मध्यप्रदेश में अवैध खनन अपने चरम पर! मुरैना में वन विभाग ने आधी रात को चंबल नदी से रेत लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा, जो मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू भैया के प्लांट पर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर ने खुद कबूला कि वह कई दिनों से यह अवैध काम कर रहा है और मंत्री जी के बेटे के कहने पर ट्रक चला रहा था। ये रेत माफिया अवैध कामों को करने के साथ कई गंभीर घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।
बीते सालों रेत माफियाओं द्वारा घटनाओं को दिया गया अंजाम-
– शहडोल में मई 2024 में एक दुखद घटना के तहत सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) महेंद्र बागरी को रेत से भरे ट्रैक्टर ने कुचल दिया।

– शहडोल में ही नवंबर 2023 में एक और घटना हुई थी जिसमें पटवारी प्रशन्न सिंह को भी रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था।
– शाजापुर में 2023 में एक महिला खनन निरीक्षक और होमगार्ड्स पर हमला हुआ था। माफिया ने उनके साथ मारपीट की थी। इन घटनाओं से पता चलता है कि रेत माफिया सिर्फ अवैध खनन नहीं कर रहा है उन्हें न पुलिस न किसी कार्रवाई का खौफ है।
BJP सरकार के संरक्षण में रेत माफिया बेखौफ चंबल नदी को लूट रहे हैं! सवाल यह है—क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी या हमेशा की तरह BJP के नेता और उनके परिजन कानून से बच निकलेंगे?

screenshot 20250328 1555207640267509445713509

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles