MP : आखिर सीएम मोहन यादव की बार बार और लगातार दिल्ली यात्रा का. मकसद क्या है….! उबाल पर है प्रदेश भाजपा की राजनीति….!

संजय सक्सेना

मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। भोपाल से दिल्ली तक नई खिचड़की को लेकर अटकले हैं। बीते एक सप्ताह से प्रदेश के अलग-अलग कद्दावर नेताओं से सीएम मोहन यादव की मुलाकात हो रही है। इन मुलाकातों को सामान्य बताया जा रहा है लेकिन जानकारों का कहना है कि यह मुलाकात सामान्य नहीं है। ये सारी कवायद बोर्ड और निगमों में नियुक्ति को लेकर चल रही है।

पिछले एक महीने से cm यादव हर हफ्ते दिल्ली जा रहे हैँ, और कुछ दिनों से तो लगातार दूसरे तीसरे दिन जा रहे हैँ। दो बार गृह मंत्री amit शाह से मुलाक़ात हो चुकी है। एल दिन पहले कृषि मंत्री शिवराज सिँह चौहान से लम्बी चर्चा हुई। आज शाम मोहन फिर दिल्ली पहुचे और कार्यकारी अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री नड्डा से मुलाक़ात कर चर्चा की है।

कैबिनेट फेरबदल में धमाका हो सकता है?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोर पकड़ रही है कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अंदरखाने में कुछ ज्यादा उठापटक चल रही है। सब कुछ सामान्य नहीं है। एक तरफ चंबल ग्वालियर धधक रहा है तो उधर महाकौशल से सीएम के लिए तनाव कि खबरें आ रही हैँ। मालवा भी समस्याग्रस्त हो चला है। सूत्र तो यहाँ तक दावा कर रहे हैँ कि मोहन ने सीनियर नेताओं से मुक्ति की गुहार दिल्ली दरबार में लगाई है।और दरबार से उन्हें कुछ आश्वासन भी मिला है।

शिवराज से लंवी चर्चा

दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें वैदिक घड़ी भेंट स्वरूप दी। दोनों नेताओं ने अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें वैदिक घड़ी भेंट की। वहीं, केंद्रीय मंत्री चौहान ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए डॉ. यादव का आभार जताया।

screenshot 20250924 2221385455076986318813983

शिवराज सिंह चौहान से दो बार की मुलाकात
दरअसल, सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दो बार मुलाकात की है। पहले भोपाल में दोनों की सौजन्य मुलाकात हुई थी। इसके बाद दिल्ली में भी शिवराज सिंह चौहान के आवास पर जाकर सीएम मोहन यादव ने उनसे मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने उन्हें वैदिक घड़ी भेंट की है। सरकार की तरफ से इस मुलाकात को सामान्य ही बताया गया है।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष से भी मिले
यही नहीं, एमपी में बीते एक सप्ताह से मेल और मुलाकातों का दौर चल रहा है। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने भोपाल में विधानसभा अध्यक्ष के घर गए थे। उनसे उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

सबको साधने की कोशिश
मध्य प्रदेश में बोर्ड और निगम अध्यक्षों के पद खाली हैं। इन जगहों पर सियासी नियुक्तियां होनी हैं। कई बड़े नेता भी इसके इंतजार में बैठे हैं। अब अटकलें हैं कि जल्द ही इन जगहों पर नियुक्तियां होंगी। इन्हीं नियुक्तियों को लेकर सारी कवायद चल रही है। सीएम मोहन यादव और संगठन की कोशिश है कि सभी खेमे के लोगों को साधा जाए। ये सारी कवायदें इसी को लेकर है। सबकी सहमति मिलने के बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी।

संगठन के साथ भी चल रहीं बातें
इन अटकलों के बीच बीते दिनों सीएम हाउस में पार्टी के तमाम सीनियर नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में सरकार और संगठन के तमाम सीनियर नेता मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में भी नियुक्तियों को लेकर ही चर्चा हुई थी। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहन कैबिनेट का भी विस्तार हो सकता है। कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

इस बैठक में भी मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। वहीं मंत्रियों ने भी अपना दुखड़ा रोया कि अफसर उनकी बिलकुल भी नहीं सुन रहे। देखना होगा कि प्रदेश कि राजनीति क्या करवट लेती है? कुछ दिग्गजों कि विदाई होती है, कुछ को दिल्ली भेजा जाता है या घर..!

और अंत में भोपाल

लव जिहाद के बर्फ ड्रग जिहाद का मामला दिल्ली दरबार तक पहुँच गया है। ये मामला किसकी बलि लेता है, या लेता भी है या नहीं, ये तो समय बताएगा, लेकिन भोपाल भाजपा कि राजनीति इन दिनों भारी उबाल पर है। दो दिग्गज युवा नेता आमने सामने हैँ, कोई मंत्री पद से हटवाकर खुद कुर्सी चाहता है तो कोई बचाने में जुट गया है। बाकी फिलहाल तमाशबीन बने हैँ। हालांकि हमाम में सब…….

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles