MP: अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने की इंदौरी स्वाद की तारीफ, कहा- बहुत सुना था, आज चख लिया

इंदौर। इंदौर के खानपान के बारे में बहुत सुन रखा था, लेकिन आज सच में इंदौरी स्वाद चख ही लिया। मैंने यहां की कई चीजें पैक भी करवा ली हैं। पूरा बक्सा भर गया है। जैन समाज के बारे में मैंने हमेशा अच्छी बातें ही सुनी हैं। अब महिला गांव, शहर, देश, समाज हर चीज चलाने की क्षमता रखती है। इंदौर और महिलाओं के बारे में ये बातें अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने जैन समाज के कार्यक्रम में कही।

मनीष पाल की एंकरिंग ने बांधा समां

बालीवुड के प्रसिद्ध एंकर मनीष पाल अपनी रोमांचक एंकरिंग के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। कार्यक्रम में मंच की कमान जैसे ही मनीष के हाथों में आई वैसे ही लोगों में गजब का उत्साह आ गया। संचालक ने मनीष के आने की घोषणा की लेकिन वे कुछ देरी से आए। इस दौरान सबकी नजरें मंच के किनारे ही टिकीं रहीं। मनीष ने मंच पर आते ही इंदौर की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कहा कि इंदौर वालों के लिए मैंने शूटिंग कैंसल कर दी। परंतु सफाई में नंबर 1 के नाम पर इंदौर, जीडीपी में योगदान के नाम पर जैन समाज का नाम आता है। यहां खाने का बड़ा शौक है। नाश्ते में सोचते हैं कि लंच में क्या खाना है। लंच में सोचते हैं कि रात में क्या खाना है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles