Loksabha elections: शहडोल में ईंधन की कमी के चलते उड़ान नहीं भर सका राहुल गांधी का विमान, शहडोल में रुके…

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शहडोल में ईंधन कम होने की वजह से उड़ान नहीं भर सका। समस्या को दूर करने के लिए जबलपुर से फ्यूल मंगाया गया है।

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का शंखनाद करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर शहडोल में उड़ान नहीं भर सका। फ्यूल कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर को रोकना पड़ा। जबलपुर से अतिरिक्त फ्यूल मंगाया गया है। तब तक राहुल को शहडोल के ही सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है।

राहुल गांधी ने सोमवार को पहले चरण में मतदान में शामिल मंडला और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिवनी में जनसभा के बाद राहुल शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान पर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित किया। हालांकि, फ्यूल कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल उन्हें शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहराया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

शहडोल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि फ्यूल की कमी के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। फ्यूल जबलपुर से मगाया जा रहा है। समय पर फ्यूल आ गया तो ही राहुल हेलीकाप्टर से जाएंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर तक सड़क मार्ग से ले जाने की संभावनाओं को भी टटोला जा रहा है। वही सुरक्षा के मद्दे नजर राहुल गाँधी रात शहडोल में ही बिताएंगे… पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सुरक्षा के मद्दे नजर शहडोल में ही रात बिताएंगे और मंगलवार की सुबह जबलपुर डमुना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles