Loksabha elections: मेनका गांधी ने कहा राहुल गांधी को राजनीति से ब्रेक ले लेना चाहिए…

सुलतानपुर। सुलतानपुर की सांसद व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी का मानना है क‍ि राबर्ट वाड्रा के पास राजनीति अनुभव नहीं है। राहुल गांधी को भी राजनीति से ब्रेक ले लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी तभी आगे बढ़ सकती है, जब उसके पास कोई बड़ा आईडिया या नेता हो। ये बातें मेनका ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं।

मेनका से सवाल था क‍ि राबर्ट वाड्रा अमेठी से यदि चुनाव लड़ते हैं तो कितना मजबूत रहेंगे। इस पर सांसद बोलीं कि चुनाव के लिए राजनीतिक अनुभव जरूरी है। ये देश दामादों की राजनीति से आगे बढ़ चुका है। प्रियंका वाड्रा के रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं की वे भी राहुल वाली स्थिति में हैं।

वरुण गांधी के कांग्रेस से लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम। वह जो भी करेंगे देशहित में होगा। पीलीभीत से टिकट काटे जाने का फैसला पार्टी का है, लेकिन वहां की जनता मायूस है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles