Loksabha elections: सपा में घमासान पर विराम: मेरठ सीट पर भाजपा के अरुण गोविल को टक्कर देंगी सुनीता वर्मा…

लखनऊ। सपा में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर देर रात तक चले घमासान पर गुरुवार को विराम लग गया। इस सीट से अब भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का मुकाबला सुनीता वर्मा से होगा। समाजवादी पार्टी ने विधायक अतुल प्रधान का टिकट काटकर सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

टिकट कटने पर अतुल ने पार्टी को दी चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

इससे पहले मेरठ में बुधवार को अतुल प्रधान ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए कहा था कि मैं हमेशा जनता के बीच रहता हूं। भाजपा ने जिस उम्मीदवार को मेरठ-हापुड़ सीट से उतारा है, इससे ज्यादा मेरठ की जनता का मजाक नहीं हो सकता।  

भाजपा नेता और उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा जताया है। वहीं गुरुवार को टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय होगा, उसका सम्मान करूंगा।  

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles