Lok Sabha election: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया राजनीति का फिनिशर, देश से कांग्रेस को खत्म कर रहे

सीधी। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को राजनीति का फिनिशर कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में खत्म हो गई। कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे, जिस तरह क्रिकेट में धोनी फिनिशर हैं, उसी तरह राजनीति में राहुल गांधी कांग्रेस के फिनिशर हैं। वहीं, सिंगरौली में रक्षा मंत्री ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा। जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। खरीद-फरोख्त रोकने का भी यही उपाय है, देश में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होना चाहिए।

कांग्रेस लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करती है

रक्षा मंत्री ने कहा, मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान किसी न किसी राज्य में आतंकवादी घटनाएं होती रहती थीं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों दलों के नेता लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करते हैं। भाजपा कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि हम न्याय और मानवता की राजनीति करने वाले लोग हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। आज अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बन गया है। रामलला अपनी कुटिया से निकलकर महल पहुंच चुके हैं। अब राम राज्य आने की शुरुआत हो चुकी है। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा और कद बढ़ा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles