IPS : कैलाश मकवाना अब दिसंबर 2026 तक रहेंगे डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का मिला लाभ, एक दिसंबर 2025 को होने वाले थे रिटायर

भोपाल। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना अब एक दिसंबर 2026 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मकवाना का रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 को है, लेकिन डीजीपी पद के लिए अवधि के चलते अब उनको एक साल का सेवाकाल अतिरिक्त मिल जाएगा।
गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव ने इसके आदेश जारी करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में 60 साल की उम्र पूरा करने वाले 17 आईपीएस इस साल रिटायर होने हैं, जिसमें डीजीपी कैलाश मकवाना का नाम 16वें स्थान पर है। आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका सिविल क्रमांक 310/ 1996 में दिए गए आदेश के आधार पर कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 से डीजीपी पदस्थ किए गए हैं।

इसके आदेश 23 नवंबर 2024 को जारी किए गए थे। चूंकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल 2 साल का होता है। इसलिए डीजीपी कैलाश मकवाना का 1 दिसंबर 2025 को होने वाला रिटायरमेंट खत्म किया गया है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि डीजीपी मकवाना अब 1 दिसंबर 2026 को 2 साल की डीजीपी सेवा अवधि पूरी करने के बाद ही रिटायर होंगे।

img 20251031 wa0012951899190148645318

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles