MP : छिंदवाड़ा में भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं से पैर धुलवाए, कांग्रेस बोली- ये नेता जनता को गुलाम और खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे

भोपाल. छिंदवाड़ा में भाजपा सांसद बंटी साहू ने कार्यकर्ताओं से अपने पैर पखरवाए (धुलवाए)। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें सांसद कुर्सी पर बैठे हैं और कुछ कार्यकर्ता उनके पैर पखारते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो 3 जून का बताया जा रहा है। उस दिन सांसद विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में 54 किमी की पदयात्रा पर थे। पदयात्रा के दूसरे दिन यात्रा नवेगांव के तालखमरा पहुंची थी। इसी दौरान पगार मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर सांसद के पैर पखारे थे।

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा, देश में पहली बार कोई सांसद इतने किलोमीटर पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंचा। मैं उनका सम्मान करना चाहता था, इसलिए मैंने पैर पखारे। सांसद जी ने मना भी किया, लेकिन मैंने जिद की। हमारे यहां मेहमानों के पैर पखारने की परंपरा है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए ऐसे वीडियो पर राजनीति कर रही है।

सांसद फिलहाल तिरुपति बालाजी में
इस पूरे मामले को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन जानकारी मिली है कि वे फिलहाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिरुपति बालाजी की यात्रा पर हैं।

कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “भाजपा @BJP4MP वाले अब खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं। छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू जनता से अपने पांव पखारने का काम करा रहे हैं। भाजपा में अब जनसेवक नहीं, जनता को गुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है।

screenshot 20250610 1217476108348837817446900

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles