IAS: दूसरे की जगह क्लर्क की परीक्षा देने वाले नवीन तंवर सस्पेंड

शिमला। क्लर्क की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठने वाले IAS अफसर नवीन तंवर को निलंबित कर दिया गया है। आईएएस नवीन तंवर को इसी मामले पर तीन साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया था। IAS नवीन तंवर 2019 बैच के हिमाचल कैडर अफसर हैं।

ये मामला 13 दिसंबर 2024 का है। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आईबीपीएस की क्लर्क परीक्षा झांसी के अमित सिंह की जगह देने पहुंचे थे। इस दौरान सीबीआई ने सॉल्वर गिरोह को पकड़ा था, जिसमें नवीन समेत छह आरोपी थे। सीबीआई कोर्ट ने नवीन तंवर को तीन साल की सजा सुनाई थी और 50 हजार का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि सीबीआई कोर्ट ने नवीन तंवर की अर्जी पर उन्हें जेल भेजने में राहत दी थी। अब इधर सीबीआई की रिपोर्ट पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

मालूम हो कि 2014 में जब नवीन तंवर को सीबीआई ने पकड़ा था, उस दौरान वो IAS नहीं थे। वो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनका सिलेक्शन 2019 की यूपीएससी परीक्षा में हुआ था। नवीन उत्तरप्रदेश के नोएडा के रहने वाले और हिमाचल कैडर के IAS हैं। साल 2019 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और IAS में चयन हुआ था। 11 महीने पहले ही हिमचाल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त कम सह-परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) का पद मिला था। इससे पहले वे उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कांगड़ा व चंबा के पद पर रह चुके हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles