Election commission: अनूपपुर ASP और पुष्पराजगढ़ SDOP को हटाने के निर्देश दिए

भोपाल। चुनाव आयोग ने अनूपपुर के एएसपी शिवकुमार सिंह और शहडोल जिले में पुष्पराजगढ़ की SDOP सोनाली गुप्ता को हटाने के निर्देश राज्य शासन को दिए हैं। एएसपी सिंह उमरिया जिले के रहने वाले हैं। शहडोल लोकसभा उनका गृह क्षेत्र होने के कारण ये एक्शन लिया गया। वहीं, सोनाली गुप्ता पिछले 5 साल से शहडोल जिले में अलग-अलग जगह पदस्थ रही हैं।

हालांकि, राज्य शासन ने फिलहाल दोनों अफसरों को हटाने के आदेश जारी नहीं किए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं। आयोग ने दोनों अफसरों की जगह नए अफसर की पदस्थापना के लिए तीन-तीन नाम के पैनल मांगे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles