ED: पंजाब के एक आईएएस के घर पर ED की छापेमारी

Chandigarh। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा आज पंजाब-चंडीगढ़ में छापेमारी की जा रही है। अभी-अभी खबर सामने आई है कि आई.ए.एस. अफसर राजेश धीमान के घर ई.डी. की तरफ से छापा मारा गया है, जो वर्तमान में फिरोजपुर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर हैं। फिलहाल डी.सी. के घर पर ई.डी. द्वारा क्यों छापा मारा गया है, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जांच जारी है।

बता दें कि पंजाब के 2 बड़े अधिकारियों के घर पर भी ई.डी. की रेड जारी है।उ धर, मोहाली के गांव बाकरपुर में भी ई डी की रेड चल रही है, जो 22 जगहों पर चल रही। ग़ौरतलब है कि अधिगृहित जमीन में अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में 18 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, इसी मामले में आज ई.डी. द्वारा छापा मारा गया है। उधर, ई.डी. सूत्रों के अनुसार जांच जारी है। यह भी पता चला है कि कुछ और लोग भी ई.डी. की राडार पर है। फिलहाल कुछ ही देर में इस पूरे मामले में बड़ा अपडेट मिलेगा। 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles