Congress : मध्य प्रदेश की रणनीति बनाने दिल्ली में नेताओं की बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिए राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय अहम बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद ही एक्स पर. लिखा – इंदिरा भवन, नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सीडब्ल्यूसी सदस्य सुश्री मीनाक्षी नटराजन एवं कमलेश्वर पटेल के साथ बैठक में सहभागिता की।बैठक में मध्यप्रदेश में संगठन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पूरा मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है।
सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में हाई कमान को दी जाने वाली ब्रीफिंग को लेकर चर्चा हुईं। असल में अध्यक्ष पटवारी और नेता प्रतिपक्ष सिंघार काम तो कर रहे हैँ लेकिन एक तो उनके बीच समन्वय न होने की खबरें लगातार आ रही हैँ, दूसरे, संगठन को मजबूत करने के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैँ। पार्टी दिशाहीन लग रही है। वरिष्ठ नेताओं ने अपनी भूमिकाएं आपने वेटों, आपने क्षेत्र तक समेट ली हैँ। उनका सहयोग पार्टी को नहीं मिल रहा है। युवाओं को कमान देना इन्हें रास नहीं आ रहा है। वहीं युवा नेता भी बिखरे हुए हैँ। देखना होगा कि दिल्ली में तीन दिन क्या मंथन होता है और नतीजा क्या. निकलता है?

Exit mobile version