BJP : उमा भारती का ऐलान- 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फायरब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उमा भारती (UMA BHARTI) ने कहा है कि यदि पार्टी अनुमति देती है तो वे ‘अगला लोकसभा चुनाव झांसी लोकसभा सीट’ से लड़ेंगी। उमा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।

उत्तर प्रदेश के ‘ललितपुर दौरे’ के समय मीडिया से बातचीत में भी उमा भारती ने कहा, “अगर पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव जरूर लड़ूंगी, लेकिन मैं सिर्फ झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी।” उमा ने कहा कि उनका बुंदेलखंड क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव है, और वे चाहेंगी कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता एक बार फिर उन्हें लोकसभा तक पहुंचाएं।उमा भारती का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे ‘2029 लोकसभा चुनाव की शुरुआती गहमागहमी’ के रूप में देख रहे हैं।

पहले भी रही सुर्खियों में
इससे पहले, भाजपा नेता (BJP) उमा भारती पहले भी कई बार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। अगस्त 2025 में उन्होंने कहा था कि वे अभी 65 वर्ष की नहीं हुई हैं और सही समय आने पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि “फिलहाल चुनाव लड़ना मेरे लिए एक बाधा हो सकता है।”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उमा भारती ने लिखा है कि यदि पार्टी का आदेश मिलेगा तो वे झांसी से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने अपने बयान को भाजपा को भी टैग किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles