BJP : श्याम टेलर भाजपा युवा मोर्चा और अश्विनी परांजपे महिला मोर्चा अध्यक्ष बने

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। पहले प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई, शाम को युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अश्विनी परांजपे को सौंपी है। 
भाजपा युवा मोर्चा की कमान शाजापुर के श्याम टेलर को सौंपी गई है। वे इससे पहले शाजापुर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

अश्वनी 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के बाद प्रदेश मंत्री और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त रहीं। 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चुनाव की बागडोर अमेठी में संभाली थी। अश्वनी परांजपे 2015 में महिला मोर्चा की सदस्य बनी, और फिर इसी साल जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी। 2015 से 2019 से अश्वनी परांजपे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रहीं। इसके बाद 2019 में ही महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनी और वर्तमान में अश्वनी परांजपे इसी पद पर हैं।

Exit mobile version