Political
PM का एमपी दौरा: टेंट-तमाशों में खर्च किये गये बीस करोड़ के खर्च की जांच कराई जाये: दिग्विजय सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि प्रधानमंत्री के दौरे के नाम पर आदिवासियों का जनकल्याण कराने की जगह टेंट-तमाशों में खर्च किये गये बीस करोड़ रूपये के खर्च की जांच कराई जाये। साथ ही जनजाति वर्ग के नाम पर फिजूल खर्ची करने वाले अधिकारियों से जनधन की वसूली की जानी चाहिये।