Lok Sabha Election: चुनाव से पहले कमलनाथ का एक और करीबी नेता भाजपा में शामिल, इस बार महापौर गए..

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहे हैं। अब कांग्रेस को मध्य प्रदेश में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में नुकसान हुआ है। यहां सीएम डाक्टर मोहन यादव के दौरे के पहले नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विक्रम अहाके ने सीएम हाउस पहुंचकर आज भाजपा की सदस्यता ली। इसके पहले भी कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा प्रदेश नेताओं के संपर्क में रहे। अभी मुख्यमंत्री निवास पर छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे।
सीएम डॉ. मोहन से विक्रम की मुलाकात रविवार सुबह हुई थी। इसमें प्रदेश और छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न कर्मचारी वर्गों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि लोकसभा चुनाव के बाद विस्तार पूर्वक चर्चा कर कर्मचारी हित में निर्णय लिए जाएंगे।
सूत्रों की मानें तो रविवार रात फिर मुख्यमंत्री के साथ महापौर विक्रम अहाके और सभापति प्रमोद शर्मा की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में तय हो गया कि विक्रम और सभापति प्रमोद के साथ बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा के कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे।
भाजपा जॉइन करने के बाद विक्रम ने कहा- देश-प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अब छिंदवाड़ा में भी कमल का फूल खिलेगा।