Hathras: राहुल से लिपटकर रोए हाथरस हादसे के पीड़ित
कांग्रेस नेता बोले- टेंशन न लो, हम हैं; अब आप हमारा परिवार, मुद्दे को संसद में उठाएंगे

अलीगढ़। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस हादसे के पीडि़तों से मुलाकात की। परिजन उनके गले से लिपटकर रोए। हादसे में मां को खोने वाली वाली एक बच्ची फफक-फफक पड़ी। राहुल से उसे संभाला और गले लगाया। कहा- बिल्कुल टेंशन न लो, हम आपके साथ हैं। आप सभी मेरा परिवार हैं। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
इस दौरान राहुल जमीन पर बैठकर पीडि़त परिवार से बातचीत करते नजर आए। राहुल ने कहा- पीडि़त परिवार दुख में हैं। शॉक्ड हैं। पीडि़तों ने साफ कहा कि प्रशासन की लापरवाही से हादसा हुआ। राहुल शुक्रवार सुबह 5.40 बजे दिल्ली से रवाना हुए। बाई रोड सुबह 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव में पहुंचे। हादसे में यहां की मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हुई थी। राहुल ने उनके परिवार से हादसे की जानकारी ली।
मंजू देवी की बेटी ने बताया, राहुल सर ने कहा कि पार्टी के लोग आपकी मदद करेंगे। अलीगढ़ में राहुल 1 घंटे तक रहे। यहां 3 पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद सुबह 9 बजे हाथरस पहुंचे। यहां ग्रीन पार्क में पार्क में हाथरस हादसे के 4 पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। राहुल हाथरस में आधे घंटे रहे।
हाथरस में मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा- मैं सरकार से यही कहना चाहूंगा कि जो मुआवजे का ऐलान किया गया। उसे देने में लापरवाही न हो। साथ ही हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो, पीडि़तों को न्याय मिले।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles