Shivraj Singh Chouhan: शिवराज के गृह जिले सीहोर में कलेक्टर रहे प्रविण सिंह बने PS

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के साल 2012 बैच के IAS अधिकारी और पूर्व सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, एमपी कैडर के IPS अधिकारी आदित्य प्रताप सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां कार्मिक मंत्रालय के डीओपीटी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार की गई हैं।

प्रवीण सिंह अधयक की नियुक्ति
प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक बनाया गया है। वे उप सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। प्रवीण सिंह अधयक पहले सीहोर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं और उनकी नियुक्ति को उनके कार्यकुशलता और अनुभव के आधार पर माना जा रहा है।

वर्तमान में विशेष सहायक के रूप में कार्यरत अधिकारी
डॉ. पंकज जैन: केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी के स्टाफ में विशेष सहायक
तेजस्वी नायक: केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग विभाग, नई दिल्ली के विशेष सहायक
बी विजय दत्ता: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के विशेष सहायक
बक्की कार्तिकेयन: केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी के विशेष सहायक
हर्ष दीक्षित: केंद्रीय लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के विशेष सहायक
प्रवीण सिंह अधयक: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष सहायक

Exit mobile version