PMO: छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल PMO में बने उप सचिव

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस डॉ रवि मित्तल (IAS Ravi Mittal) को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है. इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगी.

DoPT के आदेश में साफ किया गया है कि डॉ. रवि मित्तल का कार्यकाल चार वर्षों का होगा, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से लागू होगा. हालांकि, प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कार्यकाल में परिवर्तन की संभावना भी रखी गई है. फिलहाल, उनकी यह नई जिम्मेदारी केंद्र में उनके आगे के प्रशासनिक सफर को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने आईएएस रवि मित्तल (छत्तीसगढ़ कैडर – 2016) को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिनियुक्ति चार वर्षों के तय कार्यकाल के लिए होगी, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. ऐसे में यह नियुक्ति अगले आदेश तक भी प्रभावी रह सकती है.

वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत
IAS रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त (Commissioner of Public Relations यानी CPR) के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की भूमिका भी निभा रहे हैं. बीते डेढ़ वर्ष से वे राज्य शासन के संचार और सूचना तंत्र को संभाल रहे थे. अब पीएमओ में उनकी नियुक्ति को राज्य से केंद्र के स्तर पर एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

screenshot 20260319 2338321031264206048465269

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles