नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बना है. लंबे समय तक सूबे की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार कुछ देर पहले राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने संसद भवन में राज्यसभा में नेता जेपी नड्डा से मुलाक़ात की.
इसी के साथ नीतीश उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जो चारों सदन, यानी- विधानसभा, विधानपरिषद, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे.राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार आज शाम ही दिल्ली से पटना लौट आएंगे, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेंस
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। इस बीच नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले पटना स्थित भाजपा दफ़्तर के बाहर सम्राट चौधरी को बिहार का नया सीएम घोषित करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में से कुछ को पार्टी दफ़्तर के कर्मचारियों ने हटा दिया जिन पर वाल्मीकि समाज का नाम लिखा था।
आज ही बीजेपी ने नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर दिल्ली में कोर ग्रुप की बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बिहार के प्रमुख नेताओं के साथ मंथन करेगा. बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles