NEET Paper Leak: ‘भड़के राहुल गांधी- धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा लें पीएम मोदी या बर्खास्त करें’

नई दिल्ली। पेपर लीक के चलते नीट परीक्षा रद होने के बाद छात्रों के बीच बढ़ती हताशा की घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जवाबदेही तय करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षण संस्थानों में सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा गठजोड़ कर नीट पेपर लीक को पैसे कमाने का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से रात दिन परिश्रम करने वाले 22 लाख छात्रों की मेहनत पर पानी फेरा गया है।

2 करोड़ युवाओं का भविष्य हुआ खराब’
पेपर लीक पर सरकार को लगातर घेर रहे राहुल गांधी ने शनिवार को एक वीडियो बयान में कहा कि पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले व्हाट्सएप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था मगर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान कहते हैं कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं। संसदीय समिति ने सुधार की सिफारिशें की थी मगर शिक्षा मंत्री ने यह कहते हुए इसे कचरे में डाल दिया कि इसमें विपक्षी दलों के सदस्य बैठे हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘सच्चाई यह है कि देश के सबसे अहम शिक्षा क्षेत्र को आरएसएस, भाजपा और हमारे विश्वविद्यालयों में कुलपति, प्रोफेसर बनाए गए इनके लोगों के बीच पैसे बनाने का एक नेक्सस है। इस गठजोड़ ने देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर दिया है और देश जानता है कि आरएसएस से हैं तो बिना विषय ज्ञान तथा अनुभव के भी आप कुलपति बन सकते हैं।’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘यदि नहीं हैं तो कितना भी काबिल हों वीसी नहीं बन सकते। यही है कारण कि 80 बार पेपर लीक हुआ है और दो करोड़ युवाओं का भविष्य खराब हुआ है।’
नेता विपक्ष ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफे देने का आदेश देना चाहिए या बर्खास्त करना चाहिए और पेपर लीक के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।

Exit mobile version