Loksabha: संसद गेट पर निलंबित सांसदों का विरोध प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड

नई दिल्ली। लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसद जो पोस्टर लिए हैं, उस पर लिखा है- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)। पोस्टर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, पीएम नरेंद्र मोदी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर है। इन सभी सांसदों को चेयर की तरफ पेपर उछालने की शिकायत पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया है।
लोकसभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विपक्षी दलों की तरफ से हंगामे के दौर जारी है। स्पीकर ओम बिरला को सदन की कार्यवाही चंद मिनटों में ही स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होने के बाद पीएमजीकेएवाई और जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के असर को लेकर झारखंड से निर्वाचित भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल पूछा। इस बीच नारेबाजी का दौर जारी रहा। हंगामे के बीच ही केंद्रीय राज्यमंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने सवाल का जवाब दिया। स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही संचालन में मदद की अपील की और कहा कि मर्यादित आचरण करते हुए संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सांसदों का दायित्व है। हंगाना न थमने के कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।
भारत के हितों के साथ समझौता नहीं किया: गोयल
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर लोकसभा में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारत के हितों के साथ समझौता नहीं किया गया है। सरकार किसानों और देश के कारोबारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले गोयल ने मंगलवार को भी इस विषय पर प्रेस वार्ता की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में देशहित से समझौता नहीं होने दिया है। पीएम मोदी की फरवरी 2025 की अमेरिका यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच समझौते को पूरा करने के लिए लगातार चर्चा करते रहे हैं। दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने विभिन्न स्तर पर चर्चा की है। दोनों देशों के हित और अपनी अर्थव्यवस्था को देखते हुए भारत अपने कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा करने में सफल रहा। कई देशों के मुकाबले अमेरिका ने भारत पर कम टैरिफ लगाया है।
राहुल बोले- मुझे नहीं लगता पीएम आज संसद आएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है। सरकार ने मुझे सदन के अंदर बोलने नहीं दिया है। मुझे नहीं लगता है कि पीएम आज संसद में आएंगे। रक्षा मंत्री ने सेनाअध्यक्ष को जवाब नहीं दिया था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles