BJP: पार्टी कार्यालय में महिला को गले लगाए नजर आए नेता, वीडियो वायरल, जवाब तलब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक वायरल वीडियो बीजेपी में हलचल मचा दी है। वीडियो में कथित तौर पर बीजेपी गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला कार्यकर्ता को गले लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पार्टी कार्यालय में रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है, जिसके बाद पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए अमर किशोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। यह आचरण पार्टी की आचारसंहिता के खिलाफ है और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अमर किशोर को सात दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण पार्टी कार्यालय को सौंपने का आदेश दिया गया है। समय पर संतोषजनक जवाब न देने की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 अप्रैल को रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो में महिला पारंपरिक कपड़ों में सीढ़ियों पर चढ़ती नजर आ रही है और अमर किशोर कश्यप उसके पीछे हैं। एक पल में वे महिला के कंधे पर हाथ रखते हैं, फिर कुछ कदम साथ चलते हुए उसे गले लगाते हैं। यह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना पर अपनी सफाई में अमर किशोर कश्यप ने बहुत ही अजीबोगरीब जवाब दिया। उन्होंने कहा, “महिला हमारी सक्रिय कार्यकर्ता है। उसने फोन कर बताया कि तबीयत ठीक नहीं है और कुछ देर आराम करना चाहती है। इसलिए मैंने उसे पार्टी कार्यालय बुलाया। सीढ़ियां चढ़ते समय उसे चक्कर आया, तो मैंने उसे सहारा दिया।”उन्होंने यह भी जोड़ा, “अगर हम अपने कार्यकर्ताओं की मदद नहीं करेंगे तो फिर किसकी करेंगे? और अगर मदद करना ही अपराध है तो कुछ कहा नहीं जा सकता।” हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर नाराजगी है और इसे शर्मनाक बताया जा रहा है।

screenshot 20250527 1321392200280815814884890

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles