IPS आलोक मित्तल BPR&D के DG नियुक्त किये गए

नई दिल्ली।हरियाणा में जेल महानिदेशक (DG) आलोक मित्तल अब केंद्र सरकार के साथ काम करेंगे। उन्हें गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) का नया महानिदेशक बनाया गया है। 1993 कैडर के आईपीएस अफसर मित्तल हरियाणा में डीजीपी की रेस में थे। BPR&D भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सीधी निगरानी में काम करती है। यह संस्था देश भर की पुलिस बलों के ट्रेनिंग, रिसर्च, आधुनिकीकरण और सुधारात्मक प्रशासन की एपेक्स बॉडी है।

DG BPR&D का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह केंद्र और राज्यों के बीच पुलिस नीतियों, तकनीकी विकास तथा क्षमता निर्माण का सेतु का काम करता है।

मित्तल मूलरूप से यूपी के प्रयागराज के हैं। बीटेक और एलएलबी पास मित्तल की 30 जून 2029 में रिटायरमेंट है। 2009 में पुलिस मेडल और 2016 में प्रेजिडेंट पुलिस मेडल मिल चुका है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में आईजी भी रह चुके हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles