IFFCO : केजे पटेल बने इफको के नए एमडी, यूएस अवस्थी हो गए रिटायर

नई दिल्ली। सहकारी उर्वरक संगठन इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) ने अपने तकनीकी निदेशक केजे पटेल को संगठन का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया है। इफको के 32 साल एमडी और सीईओ रहे उदय शंकर अवस्थी 31 जुलाई को रिटायर हो गये।

इफको मुख्यालय में संगठन के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने केजे पटेल को एमडी बनाने की घोषणा की। केजे पटेल ने गुजरात में राजकोट स्थित सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पटेल ने इफको में तकनीकी निदेशक पद बनने से पहले संगठन के कलोल और पारादीप यूनिट में लंबे समय तक काम किया है।

रिटायर हुए एमडी यूएस अवस्थी केमिकल इंजीनियर थे, जबकि नए एमडी केजे पटेल एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्हें नाइट्रोजन और फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर प्लांट के रखरखाव का 32 वर्षों का लंबा अनुभव है और इन मसलों पर वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में रिसर्च आर्टिकल भी लिखते रहते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles