नई दिल्ली। 2007 बैच के आधा दर्जन से अधिक भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) अधिकारियों को 01.04.2025 से वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड यानी संयुक्त सचिव स्तर पर गैर-कार्यात्मक उन्नयन प्रदान किया गया है। संयुक्त सचिव स्तर का वेतनमान पाने वाले इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
चंद्राणी गुप्ता , मुख्य सतर्कता अधिकारी, ब्रेथवेट, बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी, भारी उद्योग विभाग।
भूमिका वर्मा , निदेशक, व्यय विभाग।
स्वयंप्रभा पाणि , अपर विकास आयुक्त, विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय।
प्रशांत सी , निदेशक, बिम्सटेक सचिवालय।
मुकेश कुमार , निदेशक, राष्ट्रपति सचिवालय।
उर्मिला, उप सचिव, नीति आयोग।
प्रवीण कुमार , निदेशक, वाणिज्य विभाग।
IES : सात आईईएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया
