IAS : तरुण कुमार पिथोड़े ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पूर्णकालिक सदस्य सचिव का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कैडर के 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस),  अधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नए पूर्णकालिक सदस्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत श्री पिथोड़े ने अब आयोग के सदस्य-सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति कुल पाँच वर्षों के कार्यकाल के लिए 08.09.2029 तक, या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो , के लिए की गई है। श्री पिथोड़े, आईएएस, इस महत्वपूर्ण पद पर श्री अरविंद कुमार नौटियाल, आईआरएसएमई (1992) का स्थान लेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles