Maharashtra : मंत्री पंकजा मुंडे की मीटिंग में नहीं पहुंचे IAS अधिकारी, सरकार ने 24 घंटे में किया सस्पेंड

मुंबई । महाराष्‍ट्र सरकार ने मंत्री पंकजा मुंडे की मीटिंग में शामिल नहीं होने के कारण एक आईएएस अधिकारी को सस्‍पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि पंकजा मुंडे के बार-बार बुलाने पर आईएएस अधिकारी मीटिंग में नहीं पहुंचे।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जिस आईएएस अधिकारी को सस्पेंड किया गया है, वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के सदस्‍य सचिव एम. देवेंद्र सिंह हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा में पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे को चंद्रपुर जिले में प्रदूषण पर हुई चर्चा पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया था। विधानसभा सत्र के दौरान मुंडे ने बताया कि वे विस्तृत जानकारी नहीं दे सकतीं, क्योंकि एम. देवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में उपस्थित नहीं हुए।

मंत्री पंकजा मुंडे ने विधानसभा सत्र के दौरान बताया कि अधिकारी ने बार-बार याद दिलाने के बावजूद न केवल बैठक में भाग नहीं लिया, बल्कि कथित तौर पर एक संदेश भी भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वह उपस्थित नहीं होंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत की कार्रवाई
महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे की शिकायत को कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप लांडे गंभीरता से लेते हुए इसे ‘घोर लापरवाही’ और ‘विधानमंडल का अपमान’ बताया और सरकार को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

कौन-कौन हुआ निलंबित
24 घंटे के भीतर, राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के तहत निलंबन आदेश जारी किया। आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह के साथ, एमपीसीबी के संयुक्त निदेशक सतीश पडवाल को भी निलंबित किया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles