IAS : लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के चलते जबरन सेवानिवृत्त किया जा सकता है हरियाणा की आईएएस को

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार रानी नागर (आईएएस: 2014: एचवाई) को जबरन रिटायर करने की तैयारी कर रही है , जो लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए भेजे गए चौथे नोटिस का जवाब नहीं दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को जबरन रिटायर करने का प्रस्ताव भेज चुकी राज्य सरकार अब नागर को कोई और मौका नहीं देगी।
नागर को आखिरी बार 11 मार्च 2020 को अभिलेखागार विभाग में अतिरिक्त सचिव और निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था , जहां उन्होंने 27 अक्टूबर 2020 तक काम किया था। तब से वह ड्यूटी से गायब हैं। वह कार्यशैली को लेकर विवादों में रहीं और राज्य सरकार से पहले भी उन्हें नोटिस दिया गया था।