Haryana: मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल एक साल बढ़ा, 30 जून को होना था रिटायर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है। वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है।
हरियाणा सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने यह निर्णय लिया और इसके संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक रूप से सूचित भी कर दिया गया है। अनुराग रस्तोगी 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और राज्य के वरिष्ठतम अफसरों में गिने जाते हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles