Ex GST कमिश्नर बुरे फंसे , नामचीन ज्वेलर्स से खरीदी सोने की पांच चेन, खाते में नहीं निकला पैसा, केस दर्ज

आगरा। जीएसटी के बड़े अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आगरा में तैनात रहे पूर्व GST commissioner और उनके बेटे के खिलाफ शहर के नामचीन ज्वेलर्स ने थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अधिकारी के बेटे ने सोने की पांच चेन खरीदीं और बदले में चेक दिया।

खाते में रकम न होने पर चेक बाउंस हो गया। एपी ज्वैलर्स के योगेश अग्रवाल ने हरीपर्वत थाने में पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उनके बेटे अभिषेक माथुर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सर्राफ के परिचित ब्रजमोहन तापड़िया के माध्यम से पूर्व जीएसटी कमिश्नर ने उनसे संपर्क किया।

अधिकारी के बेटे अभिषेक ने इस वर्ष 20 नवंबर को उनके शोरूम से 18 लाख रुपये के सोने की पांच चेन खरीदीं। चेक के माध्यम से भुगतान किया। अधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कृष्णा एन्क्लेव दयालबाग के पते से खाता खुलवाया था।

चेक लगाने पर पता चला कि खाते में रकम नहीं है। जिस पर कंपनी के कर्मचारी पूर्व अधिकारी के पते पर पहुंचे तो पता चला कि वह मकान कुछ महीने पहले ही बेच दिया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles