DOPT : अनुग्रह पी चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में पदस्थ..

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कैडर के अनुग्रह पी (आईएएस: 2011: एमपी) को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी (सीएचपीए), चेन्नई में सीवीओ के रूप में सीएसएस पद से गैर-सीएसएस पद पर ‘पार्श्व स्थानांतरण’ के आधार पर 03.09.2029 तक के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में कार्मिक प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
सोमवार को जारी की गई नियुक्तियों और अनुशंसाओं की अधिसूचनाएं इस प्रकार हैं-
उम्मे फरदीना आदिल (आईआरएस आईटी: (2013) को आर्थिक मामलों के विभाग में चार साल की अवधि के लिए उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
इशू रत्न श्रीवास्तव (आईआरएसएमई: 2012) को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में पांच साल की अवधि के लिए निदेशक नियुक्त किया गया है।
अनुपम राज (आईसीएएस: 2013) को गृह मंत्रालय के अधीन शिलांग स्थित असम राइफल्स में एकीकृत वित्तीय सलाहकार (आईएफए) (उप सचिव स्तर) के पद पर चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है (सीएसएस पद)।
संदीप डाबुर (आईए एंड एएस: 2014) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त कार्यालय में चार वर्ष की अवधि के लिए संयुक्त विकास आयुक्त (उप सचिव स्तर) के रूप में नियुक्त किया गया है।
देबाप्रिया बर्धन (आईएएस: 2012: टीआर) को व्यय विभाग में पांच साल की अवधि के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
रश्मी (आईआरएस सी एंड आईटी: 2013) को व्यय विभाग में चार साल की अवधि के लिए उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रदीप कुमार (आईओएफएस: 2013) को लोक उद्यम विभाग में चार साल की अवधि के लिए उप सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश मिश्रा (आईआरएस आईटी:2004) का कार्यकाल 31.03.2026 के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।





