नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1995 बैच की IAS अधिकारी केंद्र में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सुश्री जोशी के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को 26.07.2025 से आगे दो साल की अवधि यानी 26.07.2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
DOPT : अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी को केंद्र में मिला 2 साल का सेवा विस्तार
