COURT : तीन जज को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हाईकोर्ट के तीन जज को पदोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाने की गुरुवार को सिफारिश की। शीर्ष अदालत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश पी.बी. बजन्थरी को यहां का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। इसी तरह कलकत्ता हाईकोर्ट के जज सौमेन सेन को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

इसी प्रकार मद्रास हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एम. सुंदर को मणिपुर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से अनुशंसा की है। 27 अगस्त को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाये जाने के बाद केंद्र ने न्यायमूर्ति पी.बी. बजन्थरी को हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।

इसी वर्ष 22 अक्तूबर को वह सेवानिवृत्त होंगे। न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी का जन्म 23 अक्टूबर, 1963 को कर्नाटक में हुआ था। उनकी शिक्षा विद्या वर्धन संघ, केईएल सोसाइटी व एसजेआरसी लॉ कॉलेज बेंगलुरु में हुई थी। 1990 में कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles