“आर्थिक तूफान” की ओर बढ़ रहा है देश: राहुल गाँधी

रायबरेली। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने रायबरेली में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश “आर्थिक तूफान” की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा बनाया गया आर्थिक ढांचा “अदाणी-अंबानी मॉडल” पर आधारित है और यह टिकने वाला नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि जब यह ढांचा टूटेगा तो सबसे बड़ा झटका आम जनता, खासकर युवाओं और मध्यम वर्ग को लगेगा, जबकि बड़े उद्योगपति सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने उद्योगपतियों Gautam Adani और Mukesh Ambani का नाम लेते हुए कहा कि “वे अपने महलों में बैठे रहेंगे, लेकिन जनता पर पूरा आर्थिक बोझ पड़ेगा।”उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाया गया आर्थिक ढांचा ढह जाएगा और इसका सबसे बुरा असर आम लोगों पर पड़ेगा।
यह बयान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी के बाद आया है। राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि मौजूदा आर्थिक नीतियां आम लोगों के हित में नहीं हैं।

Exit mobile version